रविवार, 14 फ़रवरी 2021

* बुरहानपुर जिले में जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक कांग्रेस नेता का अतिक्रमण हटाया और दूसरे कांग्रेस नेता पर हुई एफ आई आर*।

                         

बुरहानपुर(मेहलका इकबाल अंसारी) जिला प्रशासन द्वारा आज 2 कांग्रेसी नेता सर्वश्री सलीम कॉटन वाला के परिवार का राकी ढाबा के नाम से अवैध ढाबे के रूप में निर्मित अतिक्रमण को नेस्तनाबूद किया गया है,


वही बुरहानपुर के पूर्व एनसीपी विधायक के पुत्र पर भी अब्दुल कादिर पिता नजीर बेग से अवैध रूप से किराया वसूल एवं धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना निंबोला में प्रकरण क्रमांक 113/ 2021 अंतर्गत धारा 420 भादवि के अंतर्गत पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। इसी के साथ ही पूर्व विधायक पुत्र की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर के निर्देशानुसार एवं उनके मार्गदर्शन में आगामी कार्यवाही हेतु पुलिस टीम गठित की गई है। कयास लगाया जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी शीघ्र होना संभावित है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार बुरहानपुर के पूर्व विधायक के पुत्र पर आरोप है कि उन्होंने अनाधिकृत रूप से एक ऐसी भूमि का किराया वसूल किया, जो उनकी मालिकी की नहीं थी।

उक्त तथाकथित भूमि को उन्होंने सेतु निगम को देकर उसका मुआवजा भी प्राप्त कर लिया था। जिला प्रशासन द्वारा समुदाय विशेष के विरुद्ध की गई समस्त कार्यवाही को सियासी इंतकाम के नजरिए से भी देखा जा रहा है।

भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...