सोमवार, 16 दिसंबर 2019

नागरिकता संशोधन कानून लागू करने के मुद्दे पर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा

नागरिकता संशोधन कानून लागू करने के मुद्दे पर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा



*बुरहानपुर*/नागरिकता संशोधन कानून को लागू करने के संबंध में प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी तुष्टिकरण की राजनीति के चलते इस कानून को प्रदेश में लागू नहीं कर रही है, जबकि इस कानून को 7वीं अनुसूची में शामिल किया गया है, इसलिए प्रदेश सरकार इसे लागू करने से इन्कार नहीं कर सकती।जबकि प्रदेश की कांग्रेस सरकार इसे लागू करने में आना-कानी कर रही है।  भारतीय जनता पार्टी ने इस कानून को प्रदेश में तुरंत लागू किए जाने की मांग की है। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश संगठन ने प्रदेश के हर जिले में कलेक्टर कार्यालय के घेराव के निर्देश दिये हैं। 17 दिसम्बर मंगलवार को दोपहर 12 बजे पार्टी के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी सभी मोर्चों के पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों,प्रकल्पों के संयोजक सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता, सभी मंडलो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सभी जनप्रतिनिधि कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे। जिला अध्यक्ष विजय  गुप्ता जिला महामंत्री रतिलाल जी चिलात्रे  मुकेश शाह मनोज लधवे ने पार्टी के समस्त कार्याकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित रहने का आग्रह किया है।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...