मंगलवार, 31 मार्च 2020

निःशुल्क भोजन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से हेल्पलाईन प्रारंभ हेल्पलाईन नंबर 1800-233-2797 जरूरतमंद व्यक्ति भोजन के लिए संपर्क कर सकते है


बुरहानपुर  -  (मेहलका अंसारी)प्रदेश में लॉकडाउन/कोरोना संक्रमण अवधि में प्रदेश में जरूरतमंद, प्रवासी, बेघर, बेसहारा व्यक्ति को निःशुल्क भोजन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से हेल्पलाईन (टोल फ्री नंबर 1800-233-2797) प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक संचालित है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण भोपाल संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त हेल्पलाईन के माध्यम से प्रदेश का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति द्वारा निःशुल्क भोजन की मांग की जा सकती है। साथ ही भोजन उपलब्ध करवाने में योगदान दिये जाने हेतु कोई भी इच्छुक स्वयंसेवी संस्था या व्यक्ति भी आवश्यक सहयोग हेतु अपना विवरण नोट करवा सकता है।
उक्त हेल्पलाईन के संचालन के लिए संयुक्त संचालक सुश्री सुकृति सिंह के निर्देशन में जिलो से आवश्यक समन्वय एवं जिले में की गई कार्यवाही की पुष्टि किये जाने हेतु संभागवार ड्यूटी लगाई गई है। इंदौर संभाग के जिलो से समन्वय स्थापित करने हेतु सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री आशीष दुबे की ड्यूटी लगाई गई है।
उक्त अधिकारी को निर्देश दिये गये है कि हेल्पलाईन के माध्यम से प्राप्त मांग अथवा जानकारी के संबंध में प्रतिघण्टा आवश्यक समन्वय स्थापित कर जिले में त्वरित कार्यवाही करवाया जाना सुनिश्चित करें साथ ही स्वेच्छा से सहयोग देने वाली संस्था अथवा व्यक्ति से स्वयं संपर्क करें।  


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...