गुरुवार, 21 मई 2020

कोरोना वायरस के संक्रमण से बुरहानपुर जिले में 12 वें समाजसेवी शरीफ राजगीर की मौत -


बुरहानपुर - कोरोना वायरस के संक्रमण से बुरहानपुर जिले में 12 व्यक्ति की मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के जानकारी के अनुसार शरीफ राजगीर जिनकी कुछ ही दिनों पूर्व महामारी से संक्रमित होने की रिपोर्ट आई थी और उनका उपचार शहर के निजी अस्पताल में चल रहा था उनकी मृत्यु कुछ ही समय पूर्व हो गई है. श्री राजगीर काफ़ी समय से अस्वस्थ चल रहे थे और हॉस्पिटल में भर्ती थे। श्री शरीफ राजगीर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे और शहर में समाज सेवा के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे उनके निधन पर शहरवासी स्तब्ध हैं। पब्लिक लुक परिवार उनके निधन पर शोक व्यक्त करता है तथा ईश्वर से प्रार्थना करता है कि उनकी आत्मा को शांति मिले।


भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...