शनिवार, 26 दिसंबर 2020

भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक में शामिल हुए जिलाध्यक्ष


खिरकिया। भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न हुई। जिसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश सह प्रभारी पंकजा मुंडे एवं संगठन मंत्री सुहास भगत   सह संगठन मंत्री हितानंद उपस्थित रहे।


जिला अध्यक्ष प्रशिक्षण वर्ग में समस्त जिला अध्यक्ष की दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कैसे संगठन को मजबूत बनाया जाए एवं भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति को जनसाधारण तक कैसे पहुंचा जाए। इस हेतु प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा एवं बैतूल जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला, होशंगाबाद जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल साथ रहे।

भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...