गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021

कलेक्टर ने किया फसल गिरदावरी कार्य का निरीक्षण


खिरकिया। राजस्व विभाग द्वारा फसलो का गिरदावरी कार्य किया जा रहा है। जिसको लेकर कलेक्टर संजय गुप्ता ने ग्राम मांदला में रबी फसल वर्ष 2020-21 अंतर्गत फसल गिरदावरी का स्थल निरीक्षण कर सत्यापन कार्य किया गया।


किसानो के खेतो में पहुंचकर राजस्व अधिकारियों सहित पटवारियों द्वारा भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। वही फसलो को खसरो पर अंकित किया जा रहा है। जिसका कलेक्टर ने निरीक्षण किया। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्यामेंद्र जायसवाल, एसडीएम खिरकिया रीता डेहरिया, नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह, हल्का पटवारी आदि उपस्थित रहे।

भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...