सोमवार, 1 फ़रवरी 2021

सांसद के स्वास्थ्य की कामना के लिए गुप्तेश्वर मंदिर में किया गया महामृत्युंजय का जाप


बुरहानपुर। दरियापुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गुप्तेश्वर मंदिर में सांसद नंदकुमारसिंह चौहान की स्वास्थ्य कामना के लिए महामृत्युंजय जाप कराया गया।


मंडल अध्यक्ष गजराज राठौड़ ने कहा संकट के इस दौर में लोकप्रिय सांसद मान. नंदकुमारसिंह चौहान के साथ भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता खडा है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, पूर्व महापौर अतुल पटेल, राजेश चौहान, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, मनोज माने, निलेश सातारकर, विक्रम चौहान, प्रदीप जाधव, मंजू राजेंद्र दादू, अनिल राठौड़, संजय पाटिल, कामेश चौकसे, सालिक पाटिल, नवल महाराज, दिलीप श्रॉफ, गोपाल अप्पा, निलेश सुनील मोरे, गणेश पाटील, विशाल तैमूर सहित अन्य मौजूद थे।

भाजपा ने जारी की बुरहानपुर के 45 वार्ड प्रत्याशियों की सूची,3 को रखा होल्ड पर

बुरहानपुर (इक़बाल अंसारी) भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय इन्दौर की संभागीय चयन समिति के संयोजक श्री मधु वर्मा एवं श्री गजेंद्र पटेल के ...